20 जुलाई 2017 - 14:09
यमन, सऊदी अरब के दसियों एजेंट मारे गए।

पश्चिमी यमन के हज्जा प्रांत में सऊदी अरब के दसियों एजेंट मारे गए हैं।

पश्चिमी यमन के हज्जा प्रांत में सऊदी अरब के दसियों एजेंट मारे गए हैं।
यमन के एक रक्षा सूत्र ने बताया है कि हज्जा प्रांत के मीदी मरुस्थल में सूडान और अन्य देशों के दसियों सऊदी एजेंट यमनी बलों की जवाबी कार्यवाही में हताहत और घायल हो गए। सूत्र के अनुसार सऊदी एजेंटों ने बुधवार की रात अपना हमला शुरू किया और उन्हें सऊदी अरब के युद्धक हेलीकाॅप्टरों की सहायता भी प्राप्त थी लेकिन उनका हमला विफल हो गया। सूत्र का कहना है कि हमला विफल हो जाने के बाद सऊदी हेलीकॉप्टर अपने एजेंटों के शव मरुस्थल में ही छोड़ कर फ़रार हो गए।
इसी तरह गुरुवार को भी अनेक सऊदी एजेंट यमन की सेना और अंसारुल्लाह आंदोलन के लड़ाकों के साथ झड़प में मारे गए। यह झड़प तइज़ प्रांत के शक़त क्षेत्र में हुई। मार्च वर्ष 2015 से सऊदी अरब ने यमन पर सैन्य हमले शुरू किए हैं जिनमें अब तक चालीस हज़ार से अधिक यमनी हताहत और घायल हो चुके हैं।